चीनी मिसाइलों की एक नहीं चलेगी, अमेरिका ले आया लेजर गन..!
NULL
ताइवान की वजह से चीन और अमेरिका भी आमने-सामने हैं। इस तनाव के बीच ही अमेरिकी नौसेना को एक ऐसा ताकतवर हथियार मिला है, जो पलभर में ही दुश्मन की छुट्टी कर देगा। अमेरिकी नौसेना ने अपने एक ताकतवर डेस्ट्रॉयर पहली ऑपरेशनल एंटी-मिसाइल लेजर गन इंस्टॉल की है। इसे आने वाले कुछ सालों में टेस्ट किया जाना है। इस गन को हिलियॉस का नाम दिया गया है और लॉकहीड मार्टिन की तरफ से डेवलप किया गया है। इस लेजर गन को अमेरिकी नौसेना के डेस्ट्रॉयर यूएसएस प्रेबल पर इंस्टॉल किया गया है। ये एक हाई-एनर्जी टैक्टिकल लेजर वेपन है और पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना को यह हथियार मिला है।
ड्रोन भी होंगे तबाह
हिलियॉस सिस्टम को अमेरिकी नौसेना अपनी हर वॉरशिप पर तैनात करने की तैयारी कर चुकी है। लॉकहीड मार्टिन ने इस लेजर सिस्टम को वो हथियार बताया है जो आने वाले दिनों में सबकुछ बदलकर रख देगा। ये लेजर गन क्रूज मिसाइल्स को तो खत्म कर ही सकती है, साथ ही साथ ड्रोन और छोटी नावों को भी तबाह कर देगी।
What's Your Reaction?