शादी भी हो गयी डांस भी, अब केएल राहुल की नज़रें फिर से अपनी पिच और फिटनेस पे..वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो

<p><em>राहुल अब फरवरी-मार्च में अपनी सरजमीं पर होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से टीम में वापसी करेंगे। इस अहम सीरीज के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसका वीडियो 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा बैक ऐट इट (फिर वहीं वापस)</em></p>

शादी भी हो गयी डांस भी, अब  केएल राहुल की नज़रें फिर से अपनी पिच और फिटनेस पे..वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
28-01-2023 - 06:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल  ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी  से शादी रचाई। पिछले कुछ दिनों से यह शादी काफी चर्चा में रही।  बता दें कि केएल और अथिया लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और काफी समय से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अपनी शादी के लिए राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ब्रेक भी माँगा था । इसी वजह से दाएं हाथ का यह बल्लेबाज हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टीम के स्क्वाड का हिस्सा नहीं था।

राहुल कीवी टीम के विरुद्ध होने वाली आगामी टी20 सीरीज में भी नहीं चुने गए हैं। राहुल अब फरवरी-मार्च में अपनी सरजमीं पर होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज से टीम में वापसी करेंगे। इस अहम सीरीज के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसका वीडियो 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए, राहुल  ने कैप्शन में लिखा
बैक ऐट इट यानी फिर वहीं वापस |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।