हीरो पर भारी पड़े ये किरदार: इन 5 किरदारों पर बनी वेब सीरीज... एक्टिंग देखकर हिल जाएंगे आप
<p>ओटीटी की दुनिया में यूं तो वेब सीरीज के भरमार है। एक क्लिक पर आप अपने फेवरेट सीरीज को बेहद आसानी से देख सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी वेब सीरीज हैं, जिनके किरदार दर्शकों को इतना इम्प्रेस किया की लोगों को लगने लगा कि ये पूरी सीरीज ही उन्हीं पर बनी हैं। जबकि वे पूरी सीरीज में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए देखे गए। हालांकि उनकी एक्टिंग लीड एक्टर से काफी दमदार थी। चलिए जानते हैं।</p>
ओटीटी की दुनिया में सपोर्टिंग रोल्स निभाने वाले सितारों का एक बड़ी फैज है। लेकि उनकी एक्टिंग इतनी दमदार होती है कि उनके आगे लीड एक्टर फीके पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही आपने ‘बीना त्रिपाठी’ से ‘जेके तलपड़े’ जैसे किरदारों के साथ देखा होगा।आज आपको ओटीटी की दुनिया में छोटे मगर दमदार रोल प्ले करने वाले किरदारों की बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया था कि ‘मां कसम इसने तो मार ही डाला’।
अमेजॉन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का हथौड़ा त्यागी का कैरेक्टर तो आपको याद ही होगा। इस कैरेक्टर को अभिषेक बनर्जी ने निभाया था। अगर आप पहली बार में ‘पाताल लोक’ को देखेंगे तो आपको यही लगेगा कि ये पूरी सीरीज ‘हथौड़ा त्यागी’ की कहानी कही गई है। जबकि ऐसा नहीं है ये सीरीज पुलिसकर्मी हाथीराम चैधरी (जयदीप अहलावत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करने का काम सौंपा जाता है। जैसे ही वह जांच में फंसता है, उसे अंडरवर्ल्ड के अंधेरे दायरे में खींच लिया जाता है।
अमेजॉन प्राइम वीडियो की दूसरी सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में यूं तो कई सारे कैरेक्टर्स हैं, जो आपका सिर घुमा देते हैं। मगर ‘बीना त्रिपाठी’ के रोल को यदि सीरीज का बैकबोन कहा जाए तो इसमें कोई शक नहीं होगा। बीना त्रिपाठी एक पितृसत्तात्मक फैमिली में एक ऐसी महिला है, जिसके इरादे काफी मजबूत हैं। वो अपनी चतुराई से घर के सभी मर्दों को कंट्रोल में रखती है। बता दें कि इस रोल को रसिका दुग्गल ने निभाया है।
प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ में सामंथा अक्किनेनी ने ‘राजी’ बन अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। व्यूअर्स ने उनके अभिनय की जमकर तारीफें की थी।
सैफ अली खान की सुपरहिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ दर्शकों की फेवरेट सीरीज है। ये सीरीज भले सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे लेकिन सीरीज देखने से लगता है कि ये सीरीज ‘गनेश गायतोंडे’ की है। इस रोल को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाकर धमाल मचा दिया था। एक्टर के फैन को उनका ये किरदार बहुत पसंद आया था।
नेटफ्लिक्स की एक्शन सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ ‘4 कट आत्माराम’ रोल गुलशन देवैया ने प्ले किया था। उन्होंने अपनी सिग्नेचर स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लिया था। आत्माराम अपने किसी आत्मा को जिस्म से अलग होना करने लिए चार स्टेप में एक खास तकनीक का प्रयोग करते थे। इसलिए उन्हें ‘चार-कट’ नाम दिया। किरदार भले ही अजीब था लेकिन यही इस सीरीज की शान मानी जाती है।
What's Your Reaction?