भले-चंगे हैं शाहरुख खान: अमेरिका में चोट और सर्जरी की खबरों को मैनेजर ने बताया ‘फर्जी’

<p><em><strong>कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अमेरिका में शाहरुख खान के चोट लगी है और उनकी सर्जरी भी हुई है। अब उनकी मैनेजर ने इन खबरों को फेक बताया है।</strong></em></p>

भले-चंगे हैं शाहरुख खान: अमेरिका में चोट और सर्जरी की खबरों को मैनेजर ने बताया ‘फर्जी’
05-07-2023 - 08:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शाहरुख खान को लेकर आज खबरें आई थीं कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उन्हें चोट लग गई है और उनकी सर्जरी भी हुई है। लेकिन शाहरुख खान की मैनेजर ने एनडीटीवी को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक यह खबरें पूरी तरह से फेक हैं। उन्होंने बताया है कि यह मनगढ़ंत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह से इन खबरों पर विराम लग जाता है जिनमें शाहरुख खान को चोट लगने की बात कही गई है।अगर शाहरुख खान की जवान की बात करें तो कुछ दिन पहले ही बड़ी खबर आई थी। बताया गया था कि जवान फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लगभग 36 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस तरह से जवान को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज है और इस तरह की खबरों ने उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
दीपिका की गेस्ट अपीरिएंस
शाहरुख खान की जवान में उनके साथ सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण एक कैमियो अपीयरेंस दे सकती हैं। जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं जवान के बाद शाहरुख डंकी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।