Ram Teri Ganga Maili : राम तेरी गंगा मैली का सबसे 'पवित्र' सीन था वो., 34 साल बाद बोली मंदाकिनी
<p><strong>Ram Teri Ganga Maili :</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
फिल्म 'Ram Teri Ganga Maili' से वो न सिर्फ रातों-रात स्टार बन गई थीं बल्कि इस फिल्म में उनके झरने वाले सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सिर्फ सफेद रंग की हल्की साड़ी में झरने के नीचे नहाती हुईं मंदाकिनी के उस सीन पर खूब बवाल मचा था। मंदाकिनी की गिनती उस समय की बोल्ड हीरोइनों में होने लगी थी। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था 'राम तेरी गंगा मैली' का वो सीन, जिसमें मंदाकिनी ट्रेन में बैठी हुई अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाती हैं। फिल्म 1985 में आई थी और 80 के उस दशक में ब्रेस्टफीडिंग वाला वो सीन काफी बोल्ड माना गया था।
मंदाकिनी ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि उनके ब्रेस्टफीडिंग वाले सीन पर लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाईं और काफी कुछ कहा। जबकि उस सीन में उनका जितना क्लीवेज दिखा था, उससे कहीं ज्यादा तो लोग आजकल दिखा देते हैं। उन्होंने कहा, 'पहली बात तो वह ब्रेस्टफीडिंग सीन नहीं था। लेकिन, उसे इस तरह से शूट किया गया था कि देखने में वह वैसा सीन लगे। वह फिल्म की डिमांड था। वो ब्रेस्टफीड वाला सीन एकदम प्योर था। उस बड़ी ही पवित्रता के साथ शूट किया गया था। जबकि आजकल फिल्मों में सिर्फ सेक्शुएलिटी और कामुकता ही नजर आती है।'
मंदाकिनी 26 साल बाद 'मां ओ मां' गाने से बड़े पर्दें पर वापसी कर रही हैं। रोल मिलने पर मंदाकिनी बोलीं, 'राज कपूर सिर्फ मुझे कास्ट करना चाहते थे क्योंकि उन्हें एक फ्रेश फेस चाहिए था। उन्होंने कहा भी था कि मैं किसी ऐसी हीरोइन को कैसे गंगा बना सकता हूं जिसका चेहरा पहले से ही सबने देखा है।'
'मां ओ मां' से कमबैक
मंदाकिनी ने कहा कि वह लंबे समय से एक्टिंग में वापसी करने के बारे में सोच रही थीं और अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ है।
What's Your Reaction?