घरेलू उठापठक के बीच चीन जाकर जिनजिंग को बधाई देंगे शहबाज शरीफ

घरेलू उठापठक के बीच चीन जाकर जिनजिंग को बधाई देंगे शहबाज शरीफ
01-11-2022 - 11:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार सी पद पर निर्वाचित घोषित किये गये हैं। उधर, पाकिस्तान में घरेलू राजनीतिक गतिरोध चरम पर है और भारी उथल-पुथल मची हुई है। इस बात को दरकिनार कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंच रहे हैं।

शरीफ की चीन की यह पहली यात्रा है। यह ऐसे वक्त में हो रही है जब पाकिस्तान में चीनी कामगारों पर बार-बार होते हमलों पर बीजिंग की चिंता बढ़ रही है। शरीफ व्यक्तिगत रूप से 69 वर्षीय जिनपिंग को बधाई देने के लिए यहां आने वाले पहले शासन प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में जिनपिंग अप्रत्याशित तौर पर राष्ट्रपति पद का तीसरा कार्यकाल हासिल करने में सफल रहे। वह पार्टी के संस्थापक माओ त्से-तुंग के बाद तीसरा कार्यकाल शुरू करने वाली पहले नेता हैं। चिनफिंग के सभी पूर्ववर्ती 10 साल यानी दो कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।