ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय पर फेंके गए अंडे, बागी गिरफ्तार

<p><em><strong>राजतंत्र खत्म करने की मांग ने फिर सिर उठाया। एक बार फिर जनता का क्रोध सबके सामने आया। जी हां ,घटना है यॉर्कशायर के आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन की, जहां किंग चार्ल्स तृतीय को निशाना बना एक व्यक्ति ने लगातार तीन अंडे फेंके, परंतु भाग्यवश&nbsp;उसका निशाना चूक गया।</strong></em></p>

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय पर फेंके गए अंडे, बागी गिरफ्तार
10-11-2022 - 01:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आपको बता दें कि ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स उत्तरी इंग्लैंड के दो दिवसीय दौरे पर कुछ आयोजनों में हिस्सा लेने वहां पहुंचे थे. एक कार्यक्रम में महारानी एलिजाबेथ की एक मूर्ति का अनावरण करना था। इसी बीच समारोह के शुरू होने से पहले ब्रिटिश किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला को निशाना बनाते हुए उन पर अंडे फेंके गए। इस घटना का  वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है किस प्रकार किंग चार्ल्स बाल-बाल बच गए और अंडे उनके आगे ही जमीन पर जा गिरे। अंडे फेंके जाने पर पहले तो किंग चार्ल्स चौंक जाते हैं लेकिन अगले ही पल वे सामान्य हो कर लोगों से मिलते हुए दिखाई देते हैं।

 अंडे फेंकने के बाद उस व्यक्ति ने "गुलामों के खून से बना है ये देश" चिल्ला कर नारेबाजी की। पुलिस ने तुरंत इस शख्स की हिरासत में ले लिया। इसके बाद समर्थकों ने' गॉड सेव द किंग' के नारे लगाये और अंडे फेंकने वाले को लोग "शेम ऑन यू" कहते हुए अपना गुस्सा निकाला।

प्रदर्शनकारी पहले भी हो चुका है कई बार गिरफ्तार

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार प्रदर्शनकारी एक्सटिंशन रिबेलियन एक्टिविस्ट और ग्रीन पार्टी का पूर्व उम्मीदवार पैट्रिक थेलवेल था। 23 साल के थेलवेल अपनी लेफ्ट-विंग पॉलिटिक्स के लिए मशहूर हैं और कई जलवायु आंदोलनों के लिए उन्हें कम से कम पांच बार गिरफ्तार किया जा चुका है। सितंबर 2020 में एक्सटिंशन रिबेलियन के लिए लंदन ब्रिज को ब्लॉक करने के चलते उन पर जुर्माना लगाया गया था।

किंग के विरोध क्वीन की मृत्यु से पहले भी हुआ था

आपको बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद जब प्रिंस चार्ल्स राजा बने थे तो भी उनके खिलाफ ऐसे प्रदर्शन कई जगहों पर हुए थे। इन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल ब्रिटेन में कई लोग राजतंत्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अब राजतंत्र खत्म किया जाना चाहिए। इसी वजह से इन लोगों ने प्रिंस को राजा बनाये जाने पर भी प्रदर्शन किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।