सोलापुर में भगवान विट्ठल के दर्शन को जा रहे भक्तों से टकराई कार, सात की मौत और कई घायल
कार्तिक एकादशी पर पंढरपुर जा रहे श्रद्धालुओं को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 390 किलोमीटर दूर संगोला मिराह रोड के पास सोमवार, 31 अक्टूबर की शाम करीब 6.45 बजे हुई। सड़क पर 32 तीर्थयात्रियों (वारकरी या भगवान विट्ठल के भक्त) का एक समूह जठरवाड़ी से मंदिर शहर पंढरपुर के लिए एक बहु-दिवसीय धार्मिक सैर (डिंडी) पर था। उसी दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने इन्हें टक्कर मार दी। कोल्हापुर जिले में एक अधिकारी ने बताया कि समूह ने तीन दिन पहले कोल्हापुर से चलना शुरू किया था और जैसे ही वे संगोला मिराह रोड पहुंचे, एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।mजानकारी के मुताबिक, घटना संगोला जिले के जूनोनी गांव के पास हुई घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?