मोबाइल पर विदेशी चौसर यानी लूडो गेम खेलने की ऐसी लागी लत कि खुद को ही हार बैठी..!

<p><em><strong>महाभारत काल में चौसर खेलते हुए कौरवों के हाथों पांडव पत्नी द्रौपदी को हार गये थे। लेकिन, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला मोबाइल पर विदेशी चौसर यानी लूडो खेलने की लत के चक्कर में खुद को ही हार बैठी।</strong></em></p>

मोबाइल पर विदेशी चौसर यानी लूडो गेम खेलने की ऐसी लागी लत कि खुद को ही हार बैठी..!
06-12-2022 - 11:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस महिला को मोबाइल पर लूडो खेलने की लत लग गई थी और इसी लत में उसने मकान मालिक से जीत-हार को लेकर शर्त लगा ली। लेकिन, दुर्भाग्य से महिला हार गयी और फिर उसने जयपुर में रोजी-रोटी कमाने के लिए गये पति को सूचना दी कि वह आकर इस मामले में मकान मालिक के साथ लिखा-पढ़ी कर ले। अब पीड़ित पति ने इस मामले में निकटवर्ती कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल में महिला प्रतापगढ़ के देवकली में किराये के मकान में रहती थी। महिला का पति जयपुर से पत्नी को घर खर्च के लिए रुपये भेजता था। लेकिन वह महिला पति द्वारा भेजे गये रुपयों को मकान मालिक के साथ जुआ खेलकर उड़ा देती थी। जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपने आप को ही दांव पर लगा दिया। लेकिन, इस बार मकान मालिक बाजी जीत गया जिसके बाद महिला उसके साथ रहने की मजबूरी बता रही है।

महिला ने लिखी पति को डराने वाली चिट्ठी

पत्नी ने पूरी बात की जानकारी अपने पति को फोन करके देते हुए से कहा,  'मैं खुद को लूडो में हार गई हूं, आकर मकान मालिक के साथ लिखा-पढ़ी कर लो। अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे।'
दो बच्चों की मां है यह महिला
पीड़त पति रामपुर के बेल्हा का निवासी है। उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। पीड़त पति जब जयपुर से वापस घर आया तो उसने सारे मामले की पुष्टि के लिए मकान मालिक से बात की तो उसने भी स्पष्ट किया कि उसने उसकी पत्नी को जुए में जीत लिया है। ऐसा कहकर मकान मालिक ने महिला को पति के साथ भेजने से इनकार कर दिया। फिलहाल पीड़ित पति की पत्नी खुद को मोबाइल गेम पर लूडो खेलते हुए खुद को हारने के बाद अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।