बिना हिजाब के टूर्नामेंट हिस्सा और देश के लिए मेडल..फिर भी ईरान में तोड़ दिया गया पर्वतारोही का घर..!

<p><em><strong>इस बीच ईरान में बिना हिजाब के एक विदेशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं एक ईरानी पर्वतारोही के पारिवारिक घर को ध्वस्त कर दिया है।</strong></em></p>

बिना हिजाब के टूर्नामेंट हिस्सा और देश के लिए मेडल..फिर भी ईरान में तोड़ दिया गया पर्वतारोही का घर..!
06-12-2022 - 10:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यह सही है कि विरोध प्रदर्शनों के आगे झुकते हुए ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया था वह हिजाब मामले से संबंधित कानून को लेकर पुनर्विचार कर रही है। लेकिन, इस बीच ईरान में बिना हिजाब के एक विदेशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं एक ईरानी पर्वतारोही के पारिवारिक घर को ध्वस्त कर दिया है। लंदन के डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, बिना तारीख वाले एक वीडियो में एल्नाज रेकाबी के ध्वस्त घर, जमीन पर पड़े पदकों और उसके एथलीट भाई को रोता हुआ दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में रेकाबी और उसके भाई दाउद को कथित तौर पर उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे दक्षिण कोरिया में टूनार्मेंट के बाद ईरान से लौटे थे।

रिपोर्ट के अनुसार इस टूनार्मेंट में रेकाबी ने बिना हिजाब के हिस्सा लिया था। आरोप लग रहे हैं कि बिना हिजाब के हिस्सा लेने पर उनके घर को ध्वस्त किया गया। हालांकि स्थानीय मीडिया का कहना है कि दक्षिण कोरिया में रेकाबी की उपस्थिति के खिलाफ बदले की कार्रवाई के रूप में विला (घर) को ध्वस्त नहीं किया गया था। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, रेकाबी के प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले अधिकारियों ने उनके घर को ध्वस्त किया था क्योंकि रेकाबी के पास इसके निर्माण के लिए सही परमिट नहीं था।
रेकाबी ने मांगी थी माफी
वहीं रेकाबी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक माफी वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उनका हिजाब गलती से गिर गया था। तेहरान के बाहर इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद रेकाबी ने दोहराते हुए कहा कि यह सब 'अनजाने' में हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में दिखाया गया है कि जब वह विदेशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद ईरान के एक एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी और प्रशंसकों ने तालियां बजाईं। राज्य मीडिया ने दिखाया कि वह काली बेसबॉल कैप और उसके बालों को ढकने वाली काली हुडी पहनी हुई थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।