तेजस्वी यादव ने दिए लालू यादव के हेल्थ अपडेट्स , सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

<p><em><strong>चारा घोटाले के आरोपी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद का किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा। उनको किडनी उनकी पुत्री रोहिणी ने दान की थी । इसकी जानकारी उनके पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्विटर के जरिए दी।</strong></em></p>

तेजस्वी यादव ने दिए लालू यादव के हेल्थ अपडेट्स , सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
06-12-2022 - 12:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लालू कुछ दिन पहले किडनी प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर गये थे। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, पापा (लालू प्रसाद) का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

बेटी रोहिणी ने पिता को दान की किडनी

उन्होंने आगे लिखा कि डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। तेजस्वी भी अपने पिता लालू प्रसाद के इलाज के लिए इन दिनों सिंगापुर में हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर रहे थे। इससे पहले भी वे सिंगापुर इलाज के लिए गए थे और फिर लौट आए थे।

सोशल मीडिया पे मिली ढेरो प्रतिक्रियाएं

वही दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर लोगो ने इस प्रत्यारोपण पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं जारी हैं।  किसी ने कहा क्या अगले घोटाले की तैयारी में हैं आप ? तो किसी ने कहा ,बेटी की किडनी को तो छोड़ देते ,चारा कम पड़ गया था क्या ? एक यूजर ने लिखा, बेटे को तो सीएम बनाने के सपने देख रहे हैं और बेटी से किडनी दान ले रहे हैं। और एक यूजर ने उनके साथ होने पर उन्हें फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई। कई स्थानों पर लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने और उनके सफल आपरेशन को लेकर पटना सहित कई स्थानों पर पूजा पाठ किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।