आर्यन खान की ‘स्टारडम’ की शूटिंग शुरू, सेट पर पहुंचकर एसआरके ने दिया सरप्राइज
<p><em><strong>शाहरुख खान एक परफेक्ट पिता हैं और वे हर बार यह बात साबित कर देते हैं। अब शाहरुख खान बेटे आर्यन खान को सपोर्ट करने के लिए उनकी वेब सीरीज के सेट पर पहुंचे। उन्होंने बेटे को सरप्राइज दिया और उनका हौसला बढ़ाया। </strong></em></p>
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर में खूब बुलंदियां छूई हैं। अब शाहरुख खान के बच्चों पर फैंस की नजरें हैं कि वह करियर कैसे शुरू करते हैं और क्या वह पिता की विरासत को आगे ले जाने में काबिल हैं? गौरी खान और शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है और अब इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है।
2 जून 2023 को आर्यन की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ की शूटिंग शुरू हुई। लाजमी है कि ये दिन आर्यन खान के लिए बहुत खास रहा होगा, जब उनके सपनों की नींव रखी जा रही थी। इस मौके पर पिता एसआरके भी बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए सेट पर पहुंचे।
शाहरुख खान ने अचानक दिया बेटे को सरप्राइज
‘स्टारडम’ की शूटिंग मुंबई में शुक्रवार से शुरू हुई है। इस खास मौके पर शाहरुख खान सुबह-सुबह बेटे आर्यन को सरप्राइज देने के लिए सेट पर आ धमके। बताया जा रहा है कि वह सुबह के 7 बजे सेट पर आ गए थे और उन्होंने टीम से मुलाकात भी की।
‘स्टारडम’ का हो चुका ऐलान
आर्यन खान की वेब सीरीज को शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ही लाने वाला है। ये 6 एपिसोड की सीरीज होगी जिसकी कहानी ‘स्टारडम’ के मतलब और फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द ही जुड़ी होगी।
What's Your Reaction?