समाज को यथार्थ का आइना दिखाते हिंदी भाषा के सम्राट मुंशी प्रेमचंद स्मारिका 2022 के साथ छह पुस्तकों का हुआ विमोचन

प्रदेश राजधानी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में पुस्तक लोकार्पण, सम्मान समारोह व 'गुर्दा एवं रोग पर परिचर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में भारतीय कायस्थ महासभा की वार्षिक स्मारिका "मुंशी प्रेमचंद स्मारिका २०२२" के अलावा छह अन्य पुस्तकों का भी लोकार्पण हुआ। साथ ही इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर की तरफ से  गुर्दा एवं रोग पर परिचर्चा कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

समाज को यथार्थ का आइना दिखाते हिंदी भाषा के सम्राट मुंशी प्रेमचंद स्मारिका 2022 के साथ छह पुस्तकों का  हुआ विमोचन
03-01-2023 - 06:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंशी प्रेमचंद स्मारिका 2022 का विमोचन

संस्था अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजीत सक्सेना मुख्य प्रबंधक जेवीवीएनएल व विशिष्ट अतिथि डॉ अखिल शुक्ला, श्री राधेगोविन्द माथुर, श्री धर्मेंद्र जोहरी प्रदेश महामंत्री, श्रीमती दीपा माथुर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अरुण सक्सेना जिला अध्यक्ष, रवि माथुर जिला महामंत्री ने मुंशी प्रेमचंद स्मारिका 2022 का विमोचन किया।

इस कायर्क्रम में जीने की राह -लेखिका करूणा श्रीवास्तव (कथा संग्रह), अनुभूति-पुष्पा माथुर (काव्य संग्रह),
रिश्तों की डोर-बृजेन्द्र मोहन माथुर(काव्य संग्रह), रज़ा-ए-शकुन-रघुवीर शंकर माथुर ‘रज़ा’(काव्य संग्रह),अज्ञेय-ज्ञानवती सक्सैना(एवं अन्य छः कवि), काव्य संग्रह सम्पादक जितेन्द्र चौहान पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया।स्वर्गीय श्री अनूप श्रीवास्तव की स्मृति में उनकी बहन सुश्री करुणा श्रीवास्तव जी ने 3 साहित्यकारों श्री प्रेम मोहन लखोटिया जी, श्री नवल पाण्डे जी, श्री पूरण शर्मा जी को 5100 रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में  स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्था द्वारा स्वo श्री देवी सहाय सक्सेना की स्मृति में आयोजित दीप से दीप जले प्रतियोगिता के 8 विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ज्ञानवती सक्सेनाजी ने विजेताओं को नगद राशि भी पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की।

कार्यक्रम में इटर्नल हॉस्पिटल के डॉ आलोक माथुर, डॉ ए के शर्मा, डॉ निशा गौड़, डॉ रवि गुप्ता व डॉ संदीप नुनिया ने गुर्दा एव मूत्र रोग पर परिचर्चा करते हुए बेहद ज्ञान वर्धक जानकारी दी व उपस्थित उपस्थित लोगों को रोग सम्बंधित सवालों के जवाब दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।