श्रद्धा मर्डर केस: आफताब के नार्को टेस्ट की तैयारी

<p><em><strong>आफताब की गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा की मौत को लेकर अलग-अलग दावे और बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में उसका नार्को टेस्ट कराने अर्जी डाल दी है।</strong></em></p>

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब के नार्को टेस्ट की तैयारी
17-11-2022 - 07:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत मांगी है क्योंकि आफताब लगातार जांच भटकाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि नार्को टेस्ट लिए आरोपी की सहमति जरूरत होती है अभी तक पुलिस को लिखित इजाजत कोर्ट से नहीं मिली है। यह एक लंबा प्रोसेस है। इसके लिए कई टेस्ट कराने होते हैं। 
पुलिस ने बताया कि आफताब श्रद्धा के मोबाइल और कत्ल के लिए इस्तेमाल की गई आरी को लेकर सही जानकारी नहीं दे रहा है। वह कभी मोबाइल महाराष्ट्र में तो कभी दिल्ली में फेंकने की बात बता रहा है। हथियार को लेकर भी अभी तक उसने कहीं जानकारी नहीं दी है। नार्को टेस्ट के जरिये अब पुलिस मामले की तह तक जाएगी। इससे पहले पुलिस आफताब को उसी जंगल में लेकर गई थी, जहां उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंका था। 
मनोरोग विशेषज्ञ की मदद क्यों ले रही पुलिस 
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आफताब से पूछताछ के लिए मनोरोग विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। जिस तरह से उसने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया और लाश के 35 टुकड़े किए, पुलिस को लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए जब उससे पूछताछ की जा रही है, उस समय उसकी मानसिक स्थिति को समझने के लिए एक मनोरोग विशेषज्ञ भी पुलिस की टीम के साथ होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।