राष्ट्रपति बाइडेन ने किया ‘सलाम’, रिश्तों में दिखी गर्मजोशी
<p><em><strong>प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच यह संवाद तब सामने आया जब भारत ने रूस- यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नजरिए को मानने से मना कर दिया है।</strong></em></p>
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच यह संवाद तब सामने आया जबकि भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नजरिए को मानने से मना कर दिया है।
इंडोनेशिया के बाली में हुए, जी-20 सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जब बाली के एक मैंग्रोव जंगल को देखने जा रहे थे, तब उन्होंने दूर से सलाम करके एक-दूसरे का अभिवादन किया। इससे एक दिन पहले जो बाइडेन ने अपनी सीट पर बैठने से पहले खुद आगे बढ़कर प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाया था।
कल सामने आए एक वीडियो में दिखा था कि पहले प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडेन को अपनी ओर आते देखने से चूक जाते हैं लेकिन फिर अचानक मुड़ते हैं और हाथ मिलाकर उन्हें गले लगाते हैं। जब राष्ट्रपति बाइडेन अपनी सीट पर बैठते हैं तो मोदी उन्हें कुछ कहते हैं, जिससे बाडइेन हंस पड़ते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच यह संवाद तब सामने आया जब भारत ने रूस- यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नजरिए को मानने से मना कर दिया है। भारत लगातार युद्धविराम की बात कर रहा है और कूटनीति के माध्यम से बातचीत के जरिए इस संर्घष का हल निकालने की बात कर रहा है।
What's Your Reaction?