Bhai Duj : भाई दूज पर अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की क्यूट तस्वीर ने चुराया दिल
<p><em><strong>Bhai Duj : इन तस्वीरों में दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक है</strong></em></p>
Bhai Duj के मौके पर श्वेता बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह भाई अभिषेक बच्चन के साथ सोफे पर बैठी हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक है, क्योंकि दोनों किसी आम भाई-बहन की तरह एक-दूसरे से परेशान नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में श्वेता बैठी हैं और गुस्से से सामने की ओर देख रही हैं, जबकि अभिषेक बच्चन मुंह बनाकर बगल में बैठी श्वेता को घूर रहे हैं।
ट्रेडिशनल लुक में नजर आए
भाई-बहन की यह जोड़ी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। श्वेता ने यलो कलर का सलवार कुर्ता पहना है तो वहीं, अभिषेक ब्लू कलर के कुर्ते में दिख रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या बंदा है ये, बस धूप और इंद्रधनुष। हैप्पी Bhai Duj’
What's Your Reaction?