बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानावत पीएम मोदी को मिली राम जन्मभूमि की मिट्टी को नीलामी में खरीदा और कहा कि नमामि गंगे में यह मेरा छोटा सा सहयोग
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रानावत रविवार, 2 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कला संग्रहालय पहुंचीं। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी में राम जन्मभूमि की मिट्टी और राम मंदिर के एक मॉडल को खरीदा। इस मौके पर उन्होंने पूरी विनम्रता के साथ कहा कि नीलामी में खरीदी गयी सामग्री से जो राशि जुटेगी वह नमामि गंगे अभियान में दी जाएगी और यह उनकी ओर से छोटा सा सहयोग होगा।
कंगना ने यहां लोगों से अपील भी कि वे भी अपने बैठकर इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं और नमामि गंगे परियोजना में सहयोग दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी की भी व्यवस्था है। कंगना ने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश की उन्नति के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें मिलने वाले उपहारों को उन्होंने देशवासियों को देने का फैसला किया है और यह हम सबका उत्तरदायित्व है कि हम लोग इसे खरीदकर नमामि गंगे परियोजना में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि हम ऐसा करते हैं तो हम सबके छोटे से सहयोग से मां गंगा की सफाई और पुनरोत्थान की परियोजना में थोड़ी सी भागीदारी शामिल हो जाएगी। गंगा की सफाई और उनका कल्याण होना कितना जरूरी है, यह हम सबको पता है। हमारे घरों में बड़ी श्रद्धा के साथ गंगाजल रखा जाता है।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में इंडिया गेट पर राष्ट्रीय कला संग्रहालय में भारत के पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी चल रही है। इसके अलावा यहां राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कुछ सामान भी रखे गए हैं जो उन्होंने पीएम मोदी को उपहार में दिये थे। इनमें पांच लाख रुपये का ग्लब्ज सेट और बैडमिंटन बैग भी शामिल है। यही नहीं इसमें 54000 रुपये की नटराज, कमलापति की मूर्ति 70200 रुपये, भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति 43200 रुपये, तमिलनाडु की हियांग हिरेन बोट, पीतल का बड़ा त्रिशूल डमरू, मेट्रो की प्रतिकृति, अशोक स्तंभ प्रतिकृति, थंजौर की डांसिंग डॉल्स, 12000 रुपये तक की शॉल, राजा राम का दरबार, 59400 रुपये की बुद्ध की मूर्ति, 15000 रुपये तक की जैकेट, 3500 रुपये तक का अंगिया. 23 पेंटिंग और उनको मिली टोपी इत्यादि यहां पर नीलामी के लिए रखी गयी हैं।
What's Your Reaction?