‘रामसेतु’ के आगे नहीं टिक पाई ‘थैंक गॉड

<p><em><strong>अजय देवगन स्टारर फिल्म &lsquo;थैंक गॉड&rsquo; सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसका मुकाबला अक्षय कुमार से है।</strong></em></p>

‘रामसेतु’ के आगे नहीं टिक पाई ‘थैंक गॉड
27-10-2022 - 01:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिवाली से एक दिन बाद मंगलवार को इस बार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुई। इनमें एक अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ है। वहीं, दूसरी फिल्म अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘थैंक गॉड’ है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो रामसेतु ने इस मामले में थैंक गॉड को पछाड़ दिया है। अजय देवगन की फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘थैंक गॉड’ को ऑडियंस का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया है।
फिल्म का कॉन्सेप्ट नहीं आया रास
बता दें कि ‘थैंक गॉड’ फिल्म इंद्र सुमार के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही ये कानूनी पचड़े में भी फंस गई थी। बावजूद इसके फिल्म की टीम ने इसका जमकर प्रमोशन भी किया लेकिन फिल्म को इसका फायदा नहीं मिला। फिल्म में अजय देवगन ने चित्रगुप्त का रोल प्ले किया है लेकिन दर्शकों को चित्रगुप्त और यमलोक का कॉन्सेप्ट रास नहीं आया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।