बिग बी, रोनाल्डो, मेसी, एम्बाप्पे, रामोस और नेमार..एक साथ इतने महारथी, अद्भुत नज़ारा खेल के मैदान का..! बिग बी ने शेयर किये खुशनुमा पल
<p><strong>Ronaldo Vs Lionel Messi: </strong>लगभग तीन साल बाद यह पहली बार था जब रोनाल्डो और मेसी ने प्रतिस्पर्धी मैच में एक-दूसरे का सामना किया। सऊदी अरब में खेले फ्रेंडली फुटबॉल मैच में ' 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता लियोनेल मेस्सी' गुरुवार (19 जनवरी) को पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलने उतरे थे। अर्जेंटीना के दिग्गज ने रियाद सीज़न टीम 11 के खिलाफ एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच में फ्रेंच क्लब के लिए मैदान में कदम रखा, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी थे। दोनों फुटबॉल लीजेंड्स ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें एक यादगार मैच का लुफ्त उठाने का मौका दिया। </p>
Ronaldo Vs Lionel Messi:
इस मुकाबले की एक और खास बात रही कि इसका आगाज़ किया बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने। 'शहंशाह' सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंद फहद इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे। यहां पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और रियाद इलेवन के बीच मैच था। इस दौरान बिग बी मैच में स्पेशल गेस्ट की तरह मौजूद रहे।
कौन जीता मैच?
सऊदी अरब में खेले गए फ्रेंडली फुटबॉल मैच में मेसी की टीम PSG ने रोनाल्डो की अगुवाई वाली सउदी ऑल स्टार XI को 5-4 से हराया।
बिग बी ने शेयर किया खास पोस्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने को फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया। ‘रनवे 34’ के अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सऊदी अरब के रियाद में किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी शाम की यादों को पोस्ट की।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें : Ronaldo Vs Lionel Messi video
उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रियाद में एक शाम.. वाह ! क्या शाम थी ! क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, एम्बाप्पे, सर्डियो रामोस और नेमार, सभी साथ में खेल रहे थे और मुझे बतौर गेस्ट इस गेम को इनॉग्रेट करने के लिए बुलाया गया था। PSG वर्सेज रियाद का खेल … 'अविश्वसनीय’
What's Your Reaction?