रोजर फेडरर ने दो दशक के अपने सुनहरे करियर पर विराम लगाने की घोषणा की
बीस ग्रैंड स्लैम सहित 103 टाइटल जीत चुके रोजर फेडरर ने आखिरकार टेनिस के सुनहरे करियर को विराम देने की घोषणा कर दी है। वे बीते चार वर्षों से अपनी चोटों के कारण परेशानी झेल थे और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते लंदन में होने वाला लेवर कप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
उल्लेखनीय है कि रोजर फेडरर ने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैंम टाइटल जीते और इस मामले में उनसे राफेल नडाल (22) और नोवाक जोकोविच (21) ही उनसे आगे हैं। उनके नाम 103 टाइटल दर्ज हैं। वे टेनिस के ओपन एरा में वह सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे और पहले नंबर पर जिमी कॉर्नर्स हैं जिन्होंने 109 टाइटल जीते थे। इसी तरह फेडरर (1251) जिमी (1274) के बाद सबसे ज्यादा सिंगल्स मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं।
यही नहीं फेडरर सबसे लंबे वक्त तक रैंकिंग में पहले नंबर पर और कल 237 हफ्तों तक रहे। पहले नंबर की रैंकिंग पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी फेडरर के ही नाम है। वे 36 साल 320 दिन की उम्र में भी एटीपी रैंकिंग में पहले नंबर पर रह चुके हैं। फेडरर ने सबसे ज्यादा 8 बार विंबलडन पुरुष सिंगल्स के खिताब जीते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में 35 साल 342 दिन की उम्र में विंबलडन टाइटल जीता और ऐसा कर पाने वाले वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले। वर्ष 2005-06 में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था।
उल्लेखनीय यह भी है कि रोजर फेडरर एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन कैलेंडर ईयर में चारों ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले। उन्होंने वर्ष 2006, 2007 और 2009 में फेडरर ने यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम ग्रास कोर्ट पर लगातार सबसे ज्यादा मैच (65) जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.
What's Your Reaction?