तो ये है पीएम मोदी का नया प्यार ! सामने आया कमाल का वीडियो
<p>विधानसभा चुनाव से पहले मोदी पहली बार जयपुर शहर से रूबरू हुए और पहली बार में उन्हें इस शहर से मोहब्बत हो गई। </p>
<
>Jaipur accorded a memorable welcome to President @EmmanuelMacron yesterday. pic.twitter.com/a8ecPOki2A— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्यार हो गया है। सुनकर आप हैरान हो गए होंगे लेकिन ये सच है। विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जयपुर के परकोटे में रोड शो क्या हुआ पीएम गुलाबी नगर की रंगत से दूर नहीं हो पाए। उनके दिलों दिमाग में परकोटा छाप छोड़ गया। दरअसल मोदी को जयपुर भा गया है। वे नवंबर 2022 से अब तक 12 बार राजस्थान आए चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मोदी पहली बार जयपुर शहर से रूबरू हुए और पहली बार में उन्हें इस शहर से मोहब्बत हो गई।
जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे और विरासत ने उन्हें प्रभावित किया। इस दौरान जो वैभव नजर आया उससे प्रधानमंत्री मोदी खासे प्रभावित हुए। मोदी के जयपुर रोड शो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, लेकिन व्यस्तता के चलते मोदी वो नहीं कर पाए जो उनके मन में था। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो हसरत भी पूरी कर ली जयपुर के जंतर-मंतर पर पहुंचे। इसके बाद हवामहल पर सेल्फी ली और दोनों महाशक्तियों ने हवा महल के सामने चाय पी।
What's Your Reaction?