PM की राजस्थान यात्रा में नहीं पहुंचे सीएम गहलोत,जानिए क्या कहा मोदी ने

<p>प्रधानमंत्री की राजस्थान यात्रा में प्रोटोकॉल के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को कार्यक्रम में आना था, लेकिन वो मौजूद नहीं रहे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी बात रखी</p>

PM की राजस्थान यात्रा में नहीं पहुंचे सीएम गहलोत,जानिए क्या कहा मोदी ने
27-07-2023 - 11:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राजस्थान के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। सीकर में पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और साथ ही उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निMधि की 14वीं किस्त भी जारी की। प्रोटोकॉल के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  को कार्यक्रम में आना था, लेकिन वो मौजूद नहीं रहे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी बात रखी।

गहलोत पर बोले पीएम मोदी
सीकर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत पर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पैरों में तकलीफ है। वो इस कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन पैरों में तकलीफ के कारण आ नहीं पाए हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं।'

अशोक गहलोत ने लगाए थे आरोप
वैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के भाषण को कार्यक्रम से हटा दिया गया था, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी जताई थी। गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, 'PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा। इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।'
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।