सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर गहरे चोट के निशान, संभवतः खाने में दिया गया जहर, गोवा में एफआईआर दर्ज, हिसार में होगा अंतिम संस्कार
NULL
गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी नेता सोनाली फोगाट के पोस्टमॉर्टम के फौरन बाद उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों का पता चला है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि सोनाली ने गोवा में पार्टी की थी और माना जा रहा है कि सोनाली को यहीं पर खाने में जबरन जहर दिया गया होगा। इस बीच खबर मिली है कि हिसार में सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर हिसार पहुंच चुका है।
इसके अलावा सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी कुंद वस्तु से जबरन कई बार वार करने का जिक्र है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 42 साल की फोगाट की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को आरोपी बनाया गया है। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सांगवान और वासी उनके साथ थे। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने दोनों के खिलाफ बुधवार, 24 अगस्त को अंजुना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुरुवार को गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फोगाट का पोस्टमार्टम किया गया।
सोनाली फोगाट की मौत के दो दिन बाद गुरुवार को उनके परिवार के सदस्यों की सहमति मिल जाने पर सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टिकटॉक से शोहरत हासिल करने वाली हरियाणा के हिसार की बीजेपी नेता फोगाट (42) को मंगलवार सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना इलाके के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत पाया गया था।
What's Your Reaction?