सपा  प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराया ,कारण जानकर आपको भी हंसी आ जाएगी 

<p>Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। समारोह में शामिल होने के लिए सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी निमंत्रण भेजा गया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। इतना ही नहीं निमंत्रण कार्ड लेकर उनसे मिलने पहुंचे वीएचपी नेता आलोक कुमार से उनकी तीखी बहस भी हो गई&nbsp;।</p>

सपा  प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराया ,कारण जानकर आपको भी हंसी आ जाएगी 
10-01-2024 - 11:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस पूरे प्रकरण में सबसे मज़ेदार बात ये रही कि अखिलेश यादव अबतक कह रहे थे कि उन्हें इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन आज जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अखिलेश यादव को इस शुभ अवसर पर आमंत्रित किया तो उन्होंने इस निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। 

ये कहा अखिलेश ने 

रिपोर्टों के अनुसार, VHP की ओर से अखिलेश यादव को निमंत्रण देने के लिए अलोक कुमार नामक व्यक्ति गए थे. लेकिन जब निमंत्रण स्वीकार करने के बारे में अखिलेश से पूछा गया, तो उन्होंने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि "हम उन्हें नहीं जानते" उन्होंने कहा कि जिन्हें हम जानते नहीं हैं, उन्हें निमंत्रण नहीं देते और न ही उनसे कोई निमंत्रण लेते हैं। 

आलोक कुमार की प्रतिक्रिया 

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'अखिलेश यादव कह रहे थे कि अगर बुलाएंगे तो हम जाएंगे। तो हमने उनको बुलाया है अब वो कह रहे हैं कि राम जी बुलाएंगे तो जाएंगे।अब देखते हैं कि उनको राम जी खुद बुलाते हैं या नहीं। अगर वे नहीं आते हैं तो साफ हो जाएगा कि राम जी शायद नहीं बुलाना चाहते हैं। 

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को श्री राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से हजारों अतिथि और संतों का आगमन होने वाला है अनुमान है कि करीब 50 देशों और भारत के सभी राज्यों से लगभग 20 हजार श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।