रफ्तार के शिकार: ‘आज चारों मरेंगे...’ कहते हुए 230 पर भगाई बीएमडब्लू, कंटेनर ने उड़ाए परखच्चे

<p><em><strong>उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। इससे पता चलता है कि बीएमडब्लू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटे तक गई थी। इसमें बैठा एक शख्स कह रहा है कि आज चारों मरेंगे।</strong></em></p>

रफ्तार के शिकार: ‘आज चारों मरेंगे...’ कहते हुए 230 पर भगाई बीएमडब्लू, कंटेनर ने उड़ाए परखच्चे
16-10-2022 - 10:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘आज चारों मरेंगे... स्पीड आ रहा है न...स्पीड 290 होना चाहिए... सीट बेल्ट लगा लो... रास्ता सीधा है... 50 हजार रुपया सर्विसिंग में इसीलिए लगाएं हैं कि स्पीडो नहीं दे... कान गरम कर दे रहा... ब्रेक मत लेना... 300 होना चाहिए डॉक्टर... छोड़ो मत... छोड़ो मत... छोड़ेगा तो चढ़ेगा नहीं (स्पीड)... ये सारी बातें उस हादसे से ऐन पहले की हैं, जिसमें एक कार, कंटेनर से टकराकर चूर-चूर हो जाती है और उसमें सवार लोग टुकड़ों में बंटकर सड़क पर बिखर चुके थे। 
शुक्रवार को लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर की ओर जा रही बीएमडब्लू कार की लखनऊ से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मरने वालों की पहचान बिहार के डेहरी ऑन सोन निवासी आनंद प्रकाश (35), औरंगाबाद निवासी अखिलेश सिंह (35) और दीपक कुमार (37) के रूप में हुई है जबकि चौथे मृतक की पहचान भोला कुशवाहा, बलभद्रपुर, थाना दरिहट के तौर पर हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।