सलमान की सिक्योरिटी और टाइटः घर के बाहर एक्सट्रा फोर्स, ग्राउंड इवेंट्स पर न जाने की हिदायत

<p><em><strong>सलमान खान को ईमेल पर धमकी मिलने के बाद से मुंबई पुलिस की रातों की नींद उड़ गई है। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खाकी वर्दी में पुलिस भारी संख्या में तैनात है। बताया जाता है कि परिवार सलमान को लेकर काफी चिंता में है और अब पुलिस ने भी एक्टर को हिदायत दी है।</strong></em></p>

सलमान की सिक्योरिटी और टाइटः घर के बाहर एक्सट्रा फोर्स, ग्राउंड इवेंट्स पर न जाने की हिदायत
20-03-2023 - 12:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के विवादित इंटरव्यू में उसने एक्टर सलमान खान को मारने की बात कही। इसके बाद से पुलिस के लिए सलमान की सुरक्षा खासी अहम हो गई है। पिछले दिनों 18 मार्च को सलमान को जान से मारने की धमकी वाला एक मेल भी मिला है। इसे देखते हुए सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। पुलिस से जुड़े सूत्र ने बताया है कि सलमान खान की फैमिली इस ईमेल को लेकर काफी घबराई हुई है।
सूत्र ने बताया, ‘सलमान खान की फैमिली और उनकी टीम का हर सदस्य काफी सीरियस है और उनकी सेफ्टी को लेकर काफी कन्सर्न हैं। एक्टर को मारने की नई धमकियों ने एक बार फिर से सबका सुख चैन और रातों की नींद हराम कर दी है लेकिन उन्हें इस बात की भी जानकारी है कि पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और सिक्यॉरिटी के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।’
सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए अपने शेड्यूल में बदलाव की सलाह
सूत्र के अनुसार पुलिस ने सलमान खान को सलाह दी है कि अपनी सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए अपने शेड्यूल में बदलाव कर लें। सूत्र ने कहा, ‘उनकी टीम को कहा गया है कि अगले कुछ दिनों के लिए वे किसी भी तरह के ऑन ग्राउंड इवेंट्स से दूर रहें। उनकी फिल्म भी रिलीज होने वाली है और इसे लेकर कुछ प्रमोशनल एक्टिविटीज भी होने हैं।’

एक्टर इस वक्त मुंबई में नहीं हैं
बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ अगले ही महीने रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से करीब एक महीने पहले आम तौर पर प्रमोशन शुरू हो जाता है, जिस दौरान अब सिक्यॉरिटी का अधिक खयाल रखना होगा। 
गोल्डी बराड़ सलमान खान से बात करना चाहता है
बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस ईमेल में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ सलमान खान से बात करना चाहता है और एक्टर की टीम से टाइम फिक्स करने को कहा गया है ताकि उनकी बात हो सके। इस ईमेल में सलमान की टीम से हाल ही में वायरल हुए लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो एक्टर को दिखाने को कहा है जिसमें उसने उन्हें जान से मारने की बात कही थी।
सलमान खान की टीम के सदस्य प्रशांत को मिला ईमेल
धमकी भरा ईमेल सलमान खान की टीम के सदस्य प्रशांत गुंजालकर को मिला। ऐसा माना जा रहा है कि ये मेल रोहित गर्ग ने भेजा है। ईमेल मिलते ही सलमान की सिक्यॉरिटी और मैनेजिंग टीम बांद्रा पुलिस थाने पहुंची। मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई और रोहित गर्ग, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।