स्टारकिड ने 12 साल में दीं 19 फ्लॉप, पूरे करियर में सिर्फ 1 हिट, 13 सालों बाद थ्रिलर से कमबैक को तैयार
<p><em><strong>सुपरस्टार के बेटे स्मार्ट हैं, एक्टिंग में भी माहिर हैं, लेकिन उनकी लगभग 21 फिल्मों में से सिर्फ 1 ही फिल्म हिट रही है, उसमें भी अक्षय कुमार, विद्या बालन जैसे सितारे हैं। सबकुछ होते हुए भी किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई। फिरोज खान के बेटे अब 13 साल बाद क्राइम थ्रिलर ‘विस्फोट’ से कमबैक करने जा रहे हैं, जिस पर उनका पूरा फिल्मी करियर टिका है।</strong></em></p>
फिरोज खान अपने बेटे फरदीन खान को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बनाना चाहते थे, इसलिए बेटे की पहली फिल्म ‘प्रेम अगन’ के डायरेक्शन का जिम्मा अपने कंधों पर लिया, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। फरदीन खान ने खराब शुरुआत के बावजूद उम्मीद नहीं हारी, लेकिन किस्मत मानो उनके खिलाफ थी। एक्टर की फिर लगातार 15 फिल्में फ्लॉप हुईं। उनका करियर लगभग डूब ही गया था कि साल 2007 में मल्टी स्टारर फिल्म ‘हे बेबी’ रिलीज हुई, जो सफल रही।
फरदीन खान के करियर की एकमात्र हिट फिल्म श्हे बेबीश् है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, विद्या बालन, फरदीन खान, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स हैं। 30 करोड़ में बनकर तैयार हुई यह फिल्म 24 अगस्त 2007 को रिलीज हुई थी, जिसका ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 83 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
अब 49 साल के फरदीन खान थ्रिलर मूवी ‘विस्फोट’ से वापसी करना चाहते हैं जिसकी कहानी फरदीन खान के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पायलेट के बेटे को किडनैप कर लेता है। फिल्म में रितेश देशमुख भी खास रोल निभाते दिखाई देंगे।
‘विस्फोट’ को लेकर रोमांचित फरदीन खान ने किसी इंटरव्यू में बताया था, ‘यह फिल्म ‘रॉक पेपर सीजर्स’ की रीमेक है। मैंने अब तक ऐसा किरदार नहीं निभाया। पूरी कहानी 24 घंटों में सिमटी हुई है। अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।’
What's Your Reaction?