Har Ghar Tiranga : फरमानी नाज अब लाई 'हर घर तिरंगा', देशभक्ति में गायिका का स्वैग तो देखिए
<p><strong>Har Ghar Tiranga : </strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
इंडियन आइडल की एक्स-कंटेस्टेंट फरमानी नाज सावन के महीने में 'हर हर शंभू' भजन गाकर चर्चा में आईं और धर्म के कई ठेकेदारों के सीने पर सांप लोटने लगे। उनके विरुद्ध बयानबाजी शुरू हो गई। लेकिन, फरमानी ने बड़े सलीके से इन कथित ठेकेदारों और ट्रोल्स को हैंडल किया। 'हर हर शंभू' के बाद उन्होंने कृष्ण भजन रिलीज किया और मंगलवार को उन्होंने 'हर घर तिरंगा' सॉन्ग रिलीज किया है।
फरमानी के साथ ही इस गाने को फरमान नाज ने भी आवाज दी है। गाने के बोल लिखे हैं अनुज मुल्हेदा ने जबकि इसे संगीत से सजाया है प्रवेंद्र सिंह ने। फरमानी के इस देशभक्ति गाने को यूट्यूब पर रिलीज के पांच घंटे के भीतर करीब 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
What's Your Reaction?