भारतीय वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का निधन

NULL

भारतीय वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का निधन
14-08-2022 - 05:55 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक और भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निझन हो गया। बासठ बरस के झुझुनवाला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल मे भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ दिनों पहले उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे तो व्हीलचेयर पर ही थे।

राकेश झुनझुनवाला के पिता राधेश्याम झुनझुनवाला आयकर विभाग में अधिकारी थे। शेयर बाजार में उनकी रुचि थी। यहीं से राकेश को भी शेयर बाजार में निवेश करने की इच्छा बलवती हुई। उन्होंने वर्ष 1985 में पढ़ाई करते हुए शेयर बाजार में पांच हजार रुपये का निवेश किया और इसके बाद उन्होंने शेयर बाजार से 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई। राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार का आकलन कैसे करते हैं, कैसे वे शेयरों में निवेश करते हैं, इस बात पर आमजन निवेशक ही नहीं बड़े-बड़े निवेशकों की निगाह भी रहती थी। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पहली एयरलाइन की शुरुआत की थी। उसका नाम अकासा रखा था।

करीब छह महीने पहले राकेश झुनझुनवाला ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के एक कार्यक्रम दार्शनिक अंदाज में कहा था कि चार ‘म’ के बारे में कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता। एक महिला, दूसरा मौसम, तीसरा मार्केट यानी शेयर बाजार और चौथा मौत। उनकी इस बात से बहुत से लोग सहमति भी रखते हैं और आज मौत के बारे में कही गई उनकी बात सच साबित हो गई।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।