ठप हुआ व्हाट्सएप बहाल..! शुरू हो गये टेक्स्ट, ऑडियो-वीडियो मैसेज
मेटा की लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप आज मंगलवार, 25 अक्टूबर को दो घंटें ठप पड़ी रही। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से ठप हुई इस मैसेजिंग सेवा को करीब दो घंटों के बाद बहाल कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत में इस वक्त दीपावली के मैसेज लोग भेज रहे थे कि अचानक इस एप ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद से जिन लोगों का दैनंदिन कामकाज इस एप्लीकेशन पर निर्भर करता है, उस पर विपरीत असर पड़ा। हालांकि शुरुआत में तो करीब साढ़े तीन घंटे में इस सेवा को बहाल करने की बात कही गई लेकिन यह सेवा दो घंटे के बाद बहाल हो गई।
इससे पहले भी व्हाट्सएप कई बार डाउन हो चुका है। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। इस बार जैसे ही व्हाट्सएप डाउन हुआ वैसे ही ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सअप डाउन होने के बाद हैशटैग #WhatsAppDown के साथ लोग ट्वीट लग गये। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में व्हाट्सएप के विश्व स्तर पर 2 बिलियन से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। इसे दुनिया में सबसे लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर ऐप माना जाता है। व्हाट्सएप पर हर दिन 100 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे जाते हैं। एंड्रोइड फोन पर औसत WhatsApp उपयोगकर्ता प्रतिदिन 38 मिनट बिताता है। व्हाट्एस के भारत में सबसे अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता करीब 390.1 मिलियन हैं।
What's Your Reaction?