ब्रिटिश पीएम बनते ही एक्शन... ऋषि सुनक ने बर्खास्त किये कई मंत्री
<p><em><strong>सुनक ने किंग चार्ल्स द्वितीय के साथ बैठक के एक घंटे के भीतर अपने वादे को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि बिना किसी देरी के ‘काम तुरंत शुरू होगा’।</strong></em></p>
ब्रिटिश पीएम का पदभार संभालने के कुछ ही घंटे बाद ऋषि सुनक ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। हालांकि जेरेमी हंट ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने रहेंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।
हालांकि इस बदलाव के संकेत देते हुए उन्होंने साफ लहजे में कहा था कि उन्हें पुराने लोगों की गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया है। सुनक ने किंग चार्ल्स द्वितीय के साथ बैठक के एक घंटे के भीतर अपने वादे को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि बिना किसी देरी के ‘काम तुरंत शुरू होगा’।
लिज ट्रस की टीम से मांगा इस्तीफा
सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले पूर्व पीएम लिज ट्रस के मंत्रियों की टीम के कई सदस्यों के इस्तीफा देने को कहा है। अब तक तीन मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि इनमें व्यापार सचिव जैकब रीस-मोग, न्याय सचिव ब्रैंडन लुईस और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे।
मुख्य पदों पर विश्वस्त लोगों को बैठाया
सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि डोमिनिक राब को यूनाइटेड किंगडम के उप प्रधानमंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा बेन वालेस को यूनाइटेड किंगडम के रक्षा सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।
कैबिनेट के पुराने लोग निकाले
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक अपनी नई टॉप टीम बनाने से पहले कैबिनेट के पुराने लोगों को निकाल रहे हैं।
आर्थिक संकट उबारना पहली चुनौती
प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सुनक ने कहा कि वह देश के सामने गंभीर आर्थिक संकट का सामना सहानुभूतिपूर्ण तरीके से करेंगे और एक ‘ईमानदार, पेशेवर तथा जवाबदेह’ सरकार का नेतृत्व करेंगे।
What's Your Reaction?