धार्मिक नारे का वीडियो संज्ञान में आते ही अलीगढ पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने के दिए आदेश
<p><em>अल्लाहू अकबर के नारे लगाते अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के बाहर कुछ छात्रों ने पहनी हुई है एनसीसी की वर्दी और मौका है गणतंत्र दिवस समारोह का, इस दृश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त ये धार्मिक नारे लगे उस समय वहां यूनिवर्सिटी के वीसी भी मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने को कहा है।</em></p>
वायरल हुए वीडियो में एनसीसी की वर्दी पहने और उसका झंडा लिए हुए कुछ छात्र तिरंगे के नजदीक "अल्लाहू अकबर" के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को कथित तौर पर गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एएमयू परिसर के बाहर शूट किया गया था।
घटना की जांच के आदेश
एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने दावा किया है कि वहां एक लड़का नारा लगा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रॉक्टर के मुताबिक, छात्रों की पहचान की जा रही है और पहचान के बाद शिनाख्त होने के बाद उसके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर नारेबाजी कर रहा था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
वसीम अली ने ये भी कहा, 'यूनिवर्सिटी में सभी राष्ट्रीय त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं ' वहीं, मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर शिकायत के जबाव में कहा है कि एएमयू प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्यवाही हेतु वार्ता की गई है।
What's Your Reaction?