कैसे कैसे पशु प्रेमी..!  कुत्ता बिकाऊ नहीं था तो कर लिया मालिक के भाई का अपहरण और फिरौती में मांगा वही कुत्ता

<p>ग्रेटर नोएडा से किडनैपिंग का अजीब मामला सामने आया है। जहां युवक को किडनैप करने के बाद किडनैपर्स ने फिरौती में कुत्ते की डिमांड कर दी। कहा गया कि अगर कुत्ता हमें नहीं मिला तो युवक को मार डालेंगे। दरअसल ये पूरी किडनैपिंग सिर्फ एक डॉगी के लिए रची गई। कुछ बदमाशों को एक डॉगी पसंद आ गया था लेकिन वो बिकाऊ नहीं पालतू था।</p>

कैसे कैसे पशु प्रेमी..!  कुत्ता बिकाऊ नहीं था तो कर लिया मालिक के भाई का अपहरण और फिरौती में मांगा वही कुत्ता
16-12-2022 - 04:31 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मालिक ने कुत्ता देने से मना किया तो उसके भाई को कर लिया किडनैप 
मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाने क्षेत्र केअल्फ़ा सेक्टर 2 के यूनिटेक होराइजन सोसाइटी का है। जहां रहने वाले शुभम प्रताप सिंह और उसके भाई ने डोगो अर्जेंटीनो नस्ल का कुत्ता पाला है जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है। बीते 14 दिसंबर के दिन शुभम अपने डॉगी को टहला रहा था। तभी स्कॉरपियो में तीन बदमाश वहां आए और शुभम से उसका कुत्ता मांगने लगे। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और झगड़ा देखकर शुभम का भाई राहुल भी मौके पर पहुंच गया।

अपहरण कर के ले गए अलीगढ 
बदमाशों ने कुत्ते के लिए युवक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने राहुल को बन्दूक की नोक पर अपनी कार में बैठा लिया और उसे अलीगढ़ ले गए। वहां जाकर शुभम को फोन किया और कहा, वो कुत्ता हमें दे दो वरना तुम्हारे भाई को मार डालेंगे। शुभम ने ये बात पुलिस को बताई। पुलिस इससे पहले एक्शन लेती, वो बदमाश राहुल को अलीगढ में ही छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन किसी तरह राहुल ग्रेटर नोएडा पहुंचा।

राहुल को काफी चोट लगी थी, उसने पुलिस को बताया कि किडनैपर्स ने उसे 2 घंटे तक पीटा, वह बुरी तरह घायल हो गया। राहुल को ग्रेटर नोएडा के नवीन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पुलिस की माने तो कुत्ते के लिए युवक को किडनैप करने वाले आरोपियों के नाम विशाल, ललित और मोंटी है। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।