Avatar 2 : दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सीक्वल
<p>Avatar 2 : अवतार 2 मूवी रिव्यू: महान निर्देशक जेम्स कैमरून की अवतार द वे ऑफ़ वॉटर 16 दिसंबर को वर्ल्ड लेवल पर रिलीज हो गई. इस फिल्म का लोग 13 साल से इंतजार कर रहे थे. 400 मिलियन डॉलर में बनी Avatar 2 दुनिया की सबसे महंगे बजट वाली फिल्म है और जिस हिसाब से पूरी दुनिया में इसे लेकर क्रेज दिखाई दे रहा है। यह फिल्म जल्द ही दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
भारत में 3800 से ज्यादा थिएटरों में हुई स्क्रीनिंग
सिर्फ भारत की बात करें तो ऑल ओवर इंडिया में अवतार 3800 से ज़्यादा थिएटर में स्क्रीन हो रही है। सभी भाषाओँ को मिलाकर रोजाना 17000 से ज़्यादा शो चल रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि Avatar 2 पहले दिन भारत में ही 70 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बिज़नेस कर सकती है और वीकेंड तक यह कमाई 200 करोड़ रुपये के पार हो सकती है।
अवतार द वे ऑफ़ वॉटर मूवी रिव्यु
पार्ट 1 में पेंडोरावासियों ने इंसानों द्वारा शुरू की जंग तो जीत ली थी मगर अब इन नीले जीवों को बड़े खतरे का सामना करना है। इंसान खूबसूरत पैंडोरा की दुनिया को पूरी तरह से तबाह कर देने के मकसद से वापस लौट रहे हैं। जैक सूली अब पूरी तरह पेंडोरा का हो चुका है लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं है कि उनकी दुनिया का विनाश करने के लिए इंसानी फ़ौज आगे बढ़ रही है।
अवतार-2 शुरू होने के पहले सैकेंड से लेकर अंतिम क्षण तक दर्शकों को अपनी आंखों में विश्वास ही नहीं होता है। शानदार विजुअल्स और एडवांस 3D टेक्नीक दर्शकों को यह अहसास करवाती है कि जैसे आप फिल्म देख नहीं रहे बल्कि उसे वास्तविकता में जी रहे हैं। तीन घंटे और 12 मिनट की यह फिल्म वैसे तो काफी लम्बी है, मगर है ऐसी कि दर्शकों को लगता है कि यह बस चलती रहे कभी खत्म न हो।अवतार में VFX ऐसे हैं जिसे आपने इससे पहले किसी फिल्म में तो क्या अपनी कल्पना में भी सोचा नहीं होगा। यह फिल्म ऐसी है जिसे सिनेमाहाल में जाकर न देखने का अफ़सोस होगा, अवतार-2 ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार करने वालों को हमारी यही सलाह है कि वह इसे सिनेमाहॉल जाकर 3D में एक्सपीरिंयस करें। अवतार-2 देखने से मालूम होता है कि सिर्फ VFX ही नहीं इस फिल्म को इतना शानदार बनाने में निर्देशक की क्रिएटिवटी और DOP ने बहुत मेहनत की है। फिल्म में दिखाए गए अंडरवाटर सीन असली में पानी के अंदर शूट किए गए हैं।
अवतार द वे ऑफ़ वॉटर -बजट और कमाई
इस फिल्म का बजट लगभग 400 मिलियन डॉलर है। यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है। रुपयों में देखें तो 33,11,32,20,000.00 होता है मतलब 33 बिलियन। यानी बॉलीवुड में बनने वाली सभी फिल्मों के बजट और कलेक्शन को जोड़ दें तो भी Avatar 2 का बजट ज़्यादा होगा पूरी दुनिया में कुल 50,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि अवतार द वे ऑफ़ वॉटर पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.9 बिलियन डॉलर्स तक जा सकता है। इस फिल्म को IMDB में 8.2/10 अंक मिले हैं।
What's Your Reaction?