सख्त कदमः उम्मीदवार का शपथ पत्र झूठा निकला तो नपेंगे संबंधित निर्वाचन अधिकारी भी
<p>राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने तय की जिम्मेदारी</p>
राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा कि आयोग ऐसे निर्वाचन अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करेगा, जो उम्मीदवारों के झूठे शपथ पत्र की जांच करने में विफल रहते हैं। गुप्ता बुधवार को शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
गुप्ता ने कहा कि आयोग पंचायत व नगरपालिका चुनावों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पादित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग निर्वाचन नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित कर चुनावों में ऐसे उम्मीदवारो का निर्वाचन रोकेगा, जो झूठे शपथ देते हैं।
इन मामलों में होती है कार्रवाई
आयुक्त ने बताया कि आयोग उम्मीदवारों द्वारा संतान संबंधी, आपराधिक पृष्ठभूमि व संपत्ति के संबंध में दिए गए झूठे शपथ पत्रों पर कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारी है कि वे शपथ पत्रों की गहन जांच करें।
What's Your Reaction?