महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे 2023 में आईपीएल का आखिरी सीजन, सीएसके को चुनना होगा नया कप्तानः प्रज्ञान ओझा

<p><em><strong>पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा की बात को मानें तो वर्ष 2023 का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब आईपीएल के अगले सीजन के बाद अपने लिए नया कप्तान खोजेगी।</strong></em></p>

महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे 2023 में आईपीएल का आखिरी सीजन, सीएसके को चुनना होगा नया कप्तानः प्रज्ञान ओझा
16-11-2022 - 11:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि चार बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके ने वर्ष 2022 के दौरान रविंद्र जडेजा को सीएसके का कप्तान नियुक्त किया लेकिन उन्होंने इस  भूमिका को बीच में ही छोड़ दिया और शेष सीजन के लिए धोनी ने ही टीम का नेतृत्व संभाला।

ओझा का कहना है कि सीएसके  ने स्टार ऑलराउंडर जडेजा को अगले सीजन के लिए बरकरार रखा है लेकिन उन्हें फिर से कप्तानी की भूमिका मिलेगी, इसकी संभावना नहीं है। प्रज्ञान का कहना है कि उम्र के आधार पर लगता है कि 41 वर्षीय धोनी का आईपीएल 2023 के दौरान आखिरी सीजन होगा। उन्होंने कहा कि एक साल पहले यह सवाल किया गया होता तो मैं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलिम्सन का नाम लेता लेकिन मैं सीएसके के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, इस आधार पर यदि 2023 का आईपीएल एमएस धोनी का आखिरी सीजन है, तो वे एक ऐसे व्यक्ति को कप्तानी सौंपना चाहेंगे जो अगले 5-6 साल तक इस भूमिका को निभा सके और टीम में स्थिरता लाए।

बता दें कि सीएसके ने 2023 सीजन के लिए अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोईन अली, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, रविंद्र गायकवाड़, रुतुराज , शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे को रिटेन किया है। लेकिन, एडम मिल्ने, सी. हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन ब्रावो, के.भगत वर्मा, के.एम. आसिफ, एन. जगदीसन, रॉबिन उथप्पा को रिलीज कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।