चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी के बीच यूपी की तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

<p><em><strong>उत्तर प्रदेश में आज तीन विधान सभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। रामपुर सदर विधानसभा, खतौली विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। खतौली-रामपुर-मैनपुरी में सपा-बीजेपी में ही टक्कर हो रही है।</strong></em></p>

चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी के बीच यूपी की तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदान  शुरू
05-12-2022 - 01:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर 
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही खतौली और रामपुर सदर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इन तीनों सीटों पर सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। रामपुर में जहां आजम की प्रतिष्ठा दांव लगी है वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव अखिलेश के लिए प्रतिष्ठा का सबब बना हुआ है। मैनपुरी के सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज इस सीट पर उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग दुरुस्त व्यवस्था के साथ पूरी तरह सतर्क 
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है।  उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने उन तीन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है जहां सोमवार को उपचुनाव हो रहा है। वेबकास्टिंग की निगरानी तीनों स्तरों पर की जाएगी ।
 तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और वीडियो कैमरा टीमों को भी तैनात किया गया है।वे स्ट्रांग रूम पर भी नजर रखेंगे, जिसमें मतदान के बाद ईवीएम को रखा जाएगा। ईसीआई ने तीन सामान्य पर्यवेक्षकों, तीन व्यय पर्यवेक्षकों और तीन पुलिस पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके अलावा 288 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 48 जोनल मजिस्ट्रेट और 636 माइक्रो ऑब्जर्वर प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

24.43 लाख मतदाता डालेंगे वोट 
चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 13,777 मतदान कर्मियों, 778 भारी वाहनों और 1004 हल्के वाहनों को सेवा में लगाया गया है। उपचुनाव में कुल 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिलाएं और 132 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ईसीआई ने तीन मतदान केंद्रों में 3,062 मतदान केंद्र और 1,945 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। शुक्ला ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से दो महिलाओं समेत छह उम्मीदवार मैदान में हैं। खतौली विधानसभा उपचुनाव में चार महिलाओं समेत कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से दस प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि सभी बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।