एग्जिट पोल के नतीजेः प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है भाजपा

<p><em><strong>गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज 5 दिसंबर 2022 को मतदान पूरा हो गया है। राज्य में अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर&nbsp; मतदान&nbsp; हुआ। इसके बाद किये गये एग्जिट पोल (Gujarat Election Exit poll) के अनुसार गुजरात में इस बार एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही सरकार बनाने जा रही है।</strong></em></p>

एग्जिट पोल के नतीजेः प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है भाजपा
05-12-2022 - 01:00 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा अब भी जारी है। सर्वे कितना सही है इस बात का पता 8 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

एबीपी-सी वोटर सर्वे के नतीजों को सही मानें तो गुजरात में बीजेपी अपना ही रेकॉर्ड तोड़ सकती है और यहां से पार्टी 128 से 140 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 31 से 43 सीटों पर सिमट सकती है। इस बार आम आदमी पार्टी ने काफी जोरशोर से प्रचार किया। लेकिन, सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी 3 से 11 सीटों पर जीत मिल सकती है। वोट शेयरों को लेकर सर्वे के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 49 फीसदी, कांग्रेस को 33 फीसदी, आप को 15 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 के चुनाव में बीजेपी ने गुजरात में 182 में से 127 सीटें जीतकर रेकॉर्ड बनाया था। हालांकि 1990 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां 149 सीटें जीती थीं। इसके बाद कांग्रेस कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी।

पीएम मोदी, अमित शाह ने किया मतदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रानीप इलाके के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। पीएम ने रविवार को अपनी मां हीराबा से गांधीनगर में उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ अहमदाबाद में वोट डाला। 

पीएम मोदी ने मतदाताओं से किया आह्वान 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि इन चुनावों में वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 69 महिला उम्मीदवार हैं। इससे पहले 1 दिंसबर को पहले चरण में 89 सीट पर करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने सुचारू रूप से चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।