केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, G -20 के वर्ष 2023 सम्मलेन का मिलकर तय करेंगे अंतिम रूप ,सभी राज्यों से मांगे सुझाव

<p><em><strong>अगले साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा। केंद्र सरकार ने इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सभी दलों के सुझाव लिये&nbsp;जाएंगे और रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।&nbsp;</strong></em></p>

केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, G -20 के वर्ष 2023 सम्मलेन का मिलकर तय करेंगे अंतिम रूप ,सभी राज्यों से मांगे सुझाव
05-12-2022 - 04:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से करीब चालीस पार्टियों के प्रमुखों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाली बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भी होने की संभावना है। 
भारत ने इसी सप्ताह एक दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता को संभाला है। उम्मीद है कि नई दिल्ली इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद सहित देशभर में 200 से ज्यादा स्थानों में तैयारियों को लेकर बैठकों की मेजबानी करेगा। 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगी और सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगी। हालांकि, बनर्जी ने कहा कि वह बैठक में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भाग लेंगी ना कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। 

ये देश हैं शामिल G -20  में 
जी-20 दुनिया की बीस प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी संगठन है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

शुभकामनाओं के लिए  दिया धन्यवाद 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओर से जी-20 समूह की अध्यक्षता संभालने पर मिली शुभकामनाओं के लिए रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों समेत विश्व के कई नेताओं को धन्यवाद कहा। साथ ही वैश्विक स्तर पर साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति को धन्यवाद. आपका बहुमूल्य समर्थन भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए शक्ति का स्रोत होगा। यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी मिलकर एक बेहतर पृथ्वी का निर्माण करें।’

गौरतलब है कि राज्य या सरकार के प्रमुखों के स्तर पर अगला जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ने शिखर सम्मेलन में आने वाले वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता को भारत को सौंपी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात करार दिया था। उम्मीद है कि नई दिल्ली इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद सहित देशभर में 200 से ज्यादा स्थानों में तैयारियों को लेकर बैठकों की मेजबानी करेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।