चीन को कड़ा संदेश: ‘अनाप-शनाप दावे करने से दूसरों के इलाके आपके नहीं हो सकते!’
<p><em><strong>भारतीय क्षेत्रों के अपने मैप में दिखाने की चीन की हिमाकत को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री डॉ। एस। जयशंकर ने कहा कि ऐसा करना उनकी पुरानी आदत रही है।</strong></em></p>
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चीन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनाप-शनाप दावे करने से दूसरों के इलाके आपके नहीं हो सकते। भारतीय क्षेत्रों के अपने मैप में दिखाने की चीन की हिमाकत को लेकर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा, ‘ऐसा करना उनकी पुरानी आदत रही है। अक्साई चीन और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारी सरकार का रुख देश के हिस्सों को लेकर बेहद साफ है।’ उन्होंने कहा कि चीन का बातचीत का मुद्दा अलग है, नक्शे अलग। पहले भी चीन नक्शे निकालता रहा है। चीन के दावे से कुछ नहीं होता। वो इलाके भारत का हिस्सा हैं।
भारत को चीन प्लस वन के रूप में नहीं दिखाया जाना चाहिए
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि जी 20 अपने जनादेश का पालन करेगा, जो वैश्विक वृद्धि और विकास है। यूएनएससी अपना काम करता रहेगा। आप कहीं और जाकर संयुक्त राष्ट्र को ठीक नहीं कर सकते। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को यह महसूस करना होगा कि यह सुधारों का समय है। भारत को चीन प्लस वन के रूप में नहीं दिखाया जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा है- ये युद्ध का समय नहीं
विदेश मंत्री ने कहा कि ‘ये युद्ध का समय नहीं है’ इस लाइन से पीएम मोदी ने दुनिया के दिल की बात कह दी है। हमें एक-दूसरे को सहयोग करते हुए आगे बढ़ना होगा।
What's Your Reaction?