यूक्रेन में रूसी सेना को दिया ऐसा जहर, जो कर देता है अपंग
NULL
रूस ने यूक्रेन पर अपने कुछ सैनिकों को जहर देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जुलाई के अंत में यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र जापोरिज्जिया के रूसी-नियंत्रित हिस्से में तैनात कुछ सैनिकों को बोटुलिनम टॉक्सिन टाइप बी नाम का जहर दिया गया था। इससे इन सैनिकों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि कुछ को सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाना पड़ा था। रूस ने यहां तक आरोप लगाया था कि जेलेंस्की के शासन में यू्क्रेनी सेना रसायनिक आतंकवाद फैला रही है। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। यूक्रेनी गृह मंत्रालय के एक सलाहकार ने कहा कि रूसी सेना को कोई जहर नहीं दिया गया था बल्कि उनका यह हाल एक्सपायर्ड डिब्बाबंद मीट खाने के वजह से हो सकता है।
कितना खतरनाक है बोटुलिनम
बोटुलिनम टॉक्सिन टाइप बी एक तरह का जहरीला केमिकल है। यह मुख्य रूप से एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करता है तो उसे बोटुलिज्म नाम की एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी हो सकती है। यह केमिकल शरीर की नसों पर हमला करता है। बोटुलिज्म के लक्षण आमतौर पर आंखों, चेहरे, मुंह और गले को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों की कमजोरी से शुरू होते हैं। यह कमजोरी गर्दन, हाथ, धड़ और पैरों तक फैल सकती है। बोटुलिज्म के कारण सांस लेने में शामिल मांसपेशियां भी कमजोर हो सकती हैं। इस कारण मरीज को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। कई मामलों में मरीज की मौत भी हो सकती है।
What's Your Reaction?