गोल्डन और ग्रे रंग के टिक से भी सजेगा ट्विटर, एलन मस्क ने की घोषणा

<p><em><strong>माइक्रोब्लॉगिंग साइट &lsquo;ट्विटर&rsquo; (Twitter) पिछले काफी समय से चर्चाओं में है। खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क द्वारा &lsquo;ट्विटर&rsquo; का अधिग्रहण किए जाने के बाद इसे लेकर आए दिन नई-नई खबरें मीडिया में आ रही हैं। खबर है कि वेरीफाइड &lsquo;ट्विटर&rsquo; अकाउंट पर लगने वाले नीले रंग के टिक (Blue Tick) अलावा अब इस पर गोल्ड (Gold) व ग्रे (Grey) रंग के टिक भी दिखाई देंगे।</strong></em></p>

गोल्डन और ग्रे रंग के टिक से भी सजेगा ट्विटर, एलन मस्क ने की घोषणा
27-11-2022 - 07:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बताया जा रहा है कि कंपनियों के लिए गोल्ड टिक, सरकारी संस्थाओं के लिए ग्रे टिक और लोगों के लिए ब्लू टिक होगा। मस्क ने संस्थानों अथवा लोगों के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग रंगों के टिक होने के पहले ही संकेत दिए थे।

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क का कहना है कि अकाउंट वेरिफिकेशन का काम अगले हफ्ते से शुरू होगा। संभवत: यह दो दिसंबर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस कवायद को कष्टदायी लेकिन जरूरी कदम बताया है। इसके साथ ही मस्क ने अपने ट्वीट में यह भी स्पष्ट किया है कि यह सेवा शुरू करने से पहले सभी वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट्स को फिर से सत्यापित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।