सीएस बनने के बाद सुधांष पंत का पहला बड़ा एक्शन, हेडक्वार्टर से नदारद मिले एक आईएएस और दो आरएएस एपीओ

<p>जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) मुख्यालय में औचक निरिक्षण के दौरान नदारद मिले एक आइएएस और दो आरएएस अफसरों को हाथों-हाथ एपीओ करने के मौखिक आदेश दे डाले, जिसके बाद कार्मिक विभाग ने भी इस कार्रवाई को लेकर औपचारिक लिआखित आदेश निकालने में देर नहीं की।</p>

सीएस बनने के बाद सुधांष पंत का पहला बड़ा एक्शन, हेडक्वार्टर से नदारद मिले एक आईएएस और दो आरएएस एपीओ
24-01-2024 - 01:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार में मुख्य सचिव बनने के बाद सुधांश पंत ने मंगलवार को पहली बड़ी कार्रवाई करने का काम कर दिया। पंत ने जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) मुख्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान नदारद मिले एक आइएएस और दो आरएएस अफसरों को हाथों-हाथ एपीओ करने के मौखिक आदेश दे डाले, जिसके बाद कार्मिक विभाग ने भी इस कार्रवाई को लेकर औपचारिक लिखित आदेश निकालने में देर नहीं की।
इन अफसरों पर सख्त कार्रवाई
मुख्य सचिव सुधांश पंत के औचक निरीक्षण के बाद जेडीए के जिन आला अफसरों पर गाज गिरी है, उनमें आरएएस आनंदी लाल वैष्णव (आरएएस) और प्रवीण कुमार-2 (आरएएस) को किया एपीओ किया गया है। वहीं जेडीए सचिव नलिनी कठोतिया (आईएएस) को भी एपीओ करने के आदेश दिए गए हैं।
सुबह-सुबह जेडीए में मारी ‘रेड’
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने जेडीए मुख्यालय पर सुबह-सुबह रेड कार्रवाई कर डाली। औचक निरीक्षण के दौरान जहां उन्होंने कई अफसरों और कार्मिकों को ‘ड्यूटी आवर्स’ के दौरान नदारद पाया, तो वहीं कई अव्यवस्थाओं और खामियों को लेकर नाराजगी जताई।
...और मच गया हड़कंप
सीएस के इस तरह से अचानक जेडीए मुख्यालय पहुंचने की किसी को उम्मीद नहीं थी। यही कारण रहा कि सीएस के मुख्यालय पहुँचने की खबर ने हड़कंप मचाकर रख डाला। दफ्तर में मौजूद स्टाफ उन अफसरों और कर्मियों को फोन करते देखे गए जो दफ्तर से गायब थे।
ऐसे चला औचक निरीक्षण
मुख्य सचिव सुधांश पंत औचक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जेडीए के मुख्य भवन पहुंचे। यहां कुछ आला अफसरों तक के चैम्बर खाली देखकर नाराज हुए। मुख्य बिल्डिंग के बाद वे उपायुक्त भवन पहुंचे। इस बीच जेडीसी व जेडीए सचिव जेडीए पहुंच गए, जो पहले अनुपस्थित पाए गए थे। सीएस पंत ने इसके बाद पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इसी तरह से जोन कार्यालयों में भी गंदगी और अव्यवस्थित फाइलों को देख भी अधिकारियों को फटकार लगाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।