पाक में राजनैतिक रैली में आत्मघाती हमला, 45 मौतें और 150 घायल, ISKP ने ली हमले की जिम्मेदारी
<p><em>पाकिस्तान की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के सदस्य, धार्मिक रूढ़िवादी राजनीतिक दल जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम - फजल (जेयूआई-एफ) द्वारा आयोजित एक रैली में रविवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 45 लोग मारे गए और अन्य 150 घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।</em></p>
'जियो न्यूज' के मुताबिक जेयू आइ-एफ की ओर से बाजौर के खार में रैली का आयोजन किया गया था। रैली को जेयूआई-एफ के वरिष्ठ नेता हाफिज हमदुल्लाह संबोधित करने वाले थे, लेकिन वह कार्यक्रम नहीं पहुंचे थे। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त विस्फोट हुआ।
इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) ने ली हमले की जिम्मेदारी
बताया जाता है कि यह आत्मघाती हमला था। विस्फोट के बाद चारों ओर लाशें बिखर गईं और चीख- -पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।कथित तौर पर हमलावर ने मंच के करीब विस्फोटकों से भरी अपनी जैकेट में विस्फोट कर दिया। विस्फोट में एक स्थानीय जेयूआई-एफ नेता, खार तहसील के अमीर (नेता) मौलाना जियाउल्लाह जान भी मारे गए।
एक ट्वीट में, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने बमबारी को देश में "लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ" हमला बताया और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का वादा किया।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान में आतंकी हमलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है।
What's Your Reaction?