पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुआ भयंकर बम विस्फोट, 28 मौतें और 150 नमाजी हुए घायल

<p>पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में सोमवार, 30 जनवरी की&nbsp;&nbsp;दोपहर एक मस्जिद में हमला किया, जिसमें कम से 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 150 नमाजी घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।</p>

पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुआ भयंकर बम विस्फोट, 28 मौतें और 150 नमाजी हुए घायल
30-01-2023 - 06:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खबर के अनुसार, सोमवार दोपहर हुए इस धमाके 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 150 लोगों के घायल होनों की खबर है। धमाके की वजह से मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया है। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है। धमाके के बाद से प्रशासन की टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

धमाके की वजह मस्जिद में बम है या फिर सुसाइड अटैक, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस मस्जिद तक जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि अस्पताल के आसपास का पूरा इलाका खाली करा दिया गया है और यहां सिर्फ एंबुलेंस को आने की इजाजत दी गई है। 
स्थानीय मीडिया के अनुसार, विस्फोट के प्रभाव से मस्जिद की छत ढह गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बमबारी की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 
ऐसे हमलों में संदेह अक्सर पाकिस्तानी तालिबान पर पड़ता है, जिन्होंने अतीत में इसी तरह के बम विस्फोटों का दावा किया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को इस्लाम से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान की सुरक्षा कर रहे हैं, आतंकवादी उन्हें निशाना बनाकर डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं। पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि लोगों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।