सीबीआई ने 14 घंटे तक खंगाला सिसोदिया का घर...
NULL
नई आबकारी नीति को लेकर शुक्रवार, 19 अगस्त की सुबह से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेश (सीबीआई) ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की। सीबीआई करीब 14 घंटे बाद वह उनके घर से बाहर निकली।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच एजेंसी ने सिसोदिया का लेपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज सुबह सीबीआई की टीम आई। उन्होंने मेरे घर की तलाशी ली और मेरा कंप्यूटर और फोन जब्त कर लिया। मेरे परिवार ने उनका साथ दिया और आगे भी सहयोग करते रहेंगे। हमने कोई भ्रष्टाचार या गलत नहीं किया है। हम चिंतित नहीं है। हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है।
30 स्थानों पर मारी रेड
सीबीआई ने 30 अन्य स्थानों पर भी शुक्रवार को छापे मारे। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि सिसोदिया के निकट सहयोगी की कंपनी को कथित रूप से एक करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है।
‘आप’ ने आरोप लगाया है कि एजेंसी ऊपर से मिले आदेशों पर काम कर रही है। इस पर भाजपा ने दिल्ली सरकार से कहा कि उसे आबकारी नीति मामले में खुद को पाक साफ साबित करना चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने किया हमला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ ऊपर से मिले आदेशों के तहत छापेमारी हमें परेशान करने के लिए की गई। केजरीवाल ने कहा कि ये कदम ‘भारत को नंबर-एक’ बनाने के उनके अभियान की बाधाएं हैं, लेकिन वे इनके कारण रुकेंगे नहीं।
What's Your Reaction?