यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की  धमकी, पुलिस महकमा हुआ अलर्ट 

<p><strong>CM Yogi received death threat :&nbsp;<em>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी कल यानी 24 अप्रैल की रात को यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज की गयी थी । जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयीं हैं। धमकी देने का मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज हुआ। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और नंबर को ट्रेस करने में जुटी है।</em></strong></p>

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की  धमकी, पुलिस महकमा हुआ अलर्ट 
25-04-2023 - 12:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

"सीएम योगी को मार दूँगा जल्द ही”
सीएम योगी को धमकी मिलने के मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 506 और 507 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मैसेज डायल-112 के मुख्यालय की सोशल मीडिया डेस्क को व्हाट्सएप पर मिला। धमकी देने वाले व्यक्ति ने इस मैसेज में लिखा है, “सीएम योगी को मार दूँगा जल्द ही”।इस मैसेज को कम्युनिकेशन अधिकारी ने देखते ही इस मैसेज का एक स्क्रीन शॉट ले लिया और ये खबर बड़े अधिकारी की दी। इसके बाद तत्काल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियाँ 
ये पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी मिली हो । इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक हफ्ते पहले भी उन्हें फेसबुक के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये फेसबुक पोस्ट बागपत के अमन रजा के प्रोफाइल से शेयर की गई थी, इस पोस्ट में भी सीएम योगी गोली से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस मामले में यूपी एटीएस जाँच कर रही है। इसी तरह राजस्थान के सरफराज ने डायल-112 पर व्हाट्सएप कर सीएम योगी की बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।