गुड्डी मारुति ने खोली साथी एक्टर्स की पोल... ममता कुलकर्णी थी घमंडी, गोविंदा थे लेटलतीफ

<p><em><strong>एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक बार ममता कुलकर्णी ने उनके बयान को गलत तरीके से लिया और उनके साथ बुरा बर्ताव किया था।</strong></em></p>

गुड्डी मारुति ने खोली साथी एक्टर्स की पोल... ममता कुलकर्णी थी घमंडी, गोविंदा थे लेटलतीफ
04-07-2023 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अपने जमाने की मशहूर कॉमेडी एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपने दौर के कई एक्टर्स के राज भी बताए। उन्होंने बताया कि कैसे गोविंदा हमेशा सेट पर देर से आते थे, लेकिन वो काम में तेजी लाकर इसकी भरपाई करते थे। उन्होंने एक्ट्रेस दिव्या भारती से साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक बार ममता कुलकर्णी ने उनके बयान को गलत तरीके से लिया और उनके साथ बुरा बर्ताव किया था।
हमेशा सेट पर देरी से आते थे गोविंदा
बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में जब गुड्डी मारुति से सवाल किया गया कि क्या एक्ट्रेस नखरे करती हैं? उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि वो उन एक्ट्रेसेस से कॉम्पिटिशन नहीं कर रही थीं, इसलिए उनके साथ किसी भी एक्ट्रेस ऐसा बुरा व्यवहार नहीं किया। गोविंदा के बारे में गुड्डी ने बताया कि वो हमेशा सेट पर देर से आते थे। देर से आना उनकी आदत थी। उन्होंने बताया कि जिसने भी उन्हें साइन किया था, वह जानता था कि वो सेट पर देर से ही आएंगे।
सवाल करने की हिम्मत किसी प्रोड्यूसर नहीं थी
मेकर्स इस चीज को लेकर हमेशा टेंशन में रहते थे, लेकिन हम बहुत एंजॉय करते थे। हम सेट पर आकर तैयार हो जाते थे और सेट पर उनका इंतजार करते हुए ताश खेलते थे। देरी के बावजूद मुझे नहीं लगता कि कभी भी किसी प्रोड्यूसर ने उनसे सवाल करने की हिम्मत की। हर कोई उनकी इस आदत का आदी हो गया था। सेट पर सभी लोग उनके हिसाब से अपना-अपना टाइम एडजस्ट करते थे।

अपने काम में तेजी लाकर देरी की भरपाई 
गुड्डी ने आगे गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि यह किसी भी एंगल से सही नहीं था, लेकिन गोविंदा अपना काम तेजी से खत्म करके देरी की भरपाई करते थे। उन्होंने कहा- गोविंदा को साइन करने वाले का दिल मजबूत होना चाहिए। वह इसके लिए जाने जाते थे, लेकिन इसका कारण कभी पता नहीं चला कि आखिर वो देर से क्यों आते थे।
ममता कुलकर्णी ने गुड्डी से सेट पर किया था बुरा बर्ताव
हालांकि, गुड्डी ने ममता कुलकर्णी के साथ हुआ एक किस्सा बताया। जब एक्ट्रेस ने गुड्डी के साथ सेट पर बुरा बर्ताव किया था। उन्होंने कहा- मैंने एक मैग्जीन में कुछ कहा था, जिसे गलत तरीके से लिया गया। उसके बाद वो मुझसे कुछ खास अच्छा बर्ताव नहीं करती थीं। यह उनका बहुत मूर्खता से भरा फैसला था। एक्ट्रेस ने बताया कि ममता स्वभाव से वैसे भी काफी घमंडी थीं।
दिव्या भारती बहुत जल्दी चली गई
दिव्या भारती को याद करते हुए गुड्डी मारुति ने कहा कि वो समय से बहुत जल्दी चली गईं। उन्होंने बताया कि दिव्या बहुत ही सुंदर और मस्तीखोर थीं। वो सेट पर कोएक्टर्स के साथ खूब मस्ती करती थीं। गोविंदा के साथ भी वो सेट पर खूब हंसी मजाक करती थीं, जो कि असल जिंदगी में थोड़े शर्मीले थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।