ओटीटी पर इस क्राइम-थ्रिलर का डंका, हर ट्विस्ट हिला देगा दिमाग, कौन है कातिल?

<p>क्राइम-थ्रिलर जॉनर की फिल्मों को देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शक बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में इस जॉनर पर अक्सर फिल्में बनती रहती हैं। इन दिनों ओटीटी पर एक धांसू क्राइम-थ्रिलर मूवी तहलका मचा रही है, जिसने लोगों के दिमाग को हिला डाला है।</p>

ओटीटी पर इस क्राइम-थ्रिलर का डंका, हर ट्विस्ट हिला देगा दिमाग, कौन है कातिल?
14-03-2024 - 01:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर टोविनो थॉमस अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस साल यानी 2024 में उनकी क्राइम थ्रिलर ‘अनवेषीप्पिन कांडेतुम’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे बहुत पसंद किया गया। अब ये मूवी ओटीटी पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपके होश उड़ देगा।
‘अनवेषीप्पिन कांडेतुम’ में टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं। उन्होंने सब इंस्पेक्टर आनंद नारायणन की भूमिका निभाई है। फिल्म में पुलिस की वर्दी की पहनकर टोविनो थॉमस ने अपनी अदाकारी से एक फिर लोगों के दिलों को जीत लिया है।
फिल्म की कहानी केरल में दो मर्डर पर आधारित है, जिनके हत्यारों का पता लगाने की जिम्मेदारी एसआई आनंद को मिलती है। पहले केस को वह तुरंत सुलझा लेता है और कातिल का पता लगा लेता है। इसके बाद आनंद नारायणन को 6 साल पुराने मर्डर की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वह अपनी टीम के साथ उस गांव में पहुंचता है, जहां पर एक लड़की की हुत्या हुई होती है, लेकिन ये केस काफी पेचीदा होता है।
टोविनो थॉमस की ‘अनवेषीप्पिन कांडेतुम’ देखने के दौरान आखिर तक पता नहीं चलता है कि आखिर लड़की का हत्यारा कौन है, लेकिन इस फिल्म का क्लाइमैक्स काफी चैंकाने वाला है। विलेन एक ऐसा शख्स निकलता है, जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं पाएंगे।
अगर आप एक बार इस मूवी को देखने के लिए बैठ जाएंगे, तो खत्म किए बिना उठने का मन नहीं करेगा। फिल्म का हर ट्विस्ट आपको चैंकने पर मजबूर कर देगा। टोविनो थॉमस की ‘अनवेषीप्पिन कांडेतुम’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। अब आप अपने घर पर बैठकर इस फिल्म का नेटफ्लिक्स पर लुत्फ उठा सकते हैं। ये फिल्म साउथ भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी मौजूद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।