6 महीने करवाया इंतजार... फिर ट्रांसजेंडर बनीं सुष्मिता सेन, इतने हजार एलजीबीटीक्यू ने किया काम
<p><em><strong>सुष्मिता सेन की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘ताली’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ताली एक सत्य घटना पर आधारित सीरीज है। यह एक ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की बायोपिक भी है। सुष्मिता ने सीरीज में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाया है।</strong></em></p>
वेब सीरीज ‘ताली’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह सुष्मिता के करियर का सबसे दमदार रोल है। सीरीज में गणेश से गौरी करने बनने के दर्दनाक और अपमाजनक सफर को दिखाया गया है। सीरीज ट्रांसजेंडर इक्विलटी की बात करती है। ट्रांसजेंडर को आम लोगों की तरह समान अधिकार दिलाने के लिए गौरी सावंत एक लंबी लड़ाई लड़ते हुए नजर आती हैं।
पोस्टर और टीजर ने जीता दिल
सुष्मिता सेन ताली के पोस्टर और टीजर के जरिए पहले से ही ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं। अब ट्रेलर में उनके स्किल्स को और बेहतरीन तरीके से देखा जा सकता है। ट्रांसजेंडर के रोल के साथ-साथ उनकी आवाज और एक्टिंग भी जबरदस्त लग रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सुष्मिता ने इस किरदार को ‘हां’ कहने के लिए काफी लंबा वक्त लिया था।
सेन ने सोचने में लगाया समय
वेब सीरीज ताली के मेकर्स अर्जुन-कार्तिक ने आजतक से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि सुष्मिता सेन ने स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए 6 महीने का समय लगाया। वह 6 महीने तक स्क्रिप्ट पढ़ती रही। वह इस कहानी को लेकर एक्साइटेड थीं।
पहली बार महिला निभा रही ये किरदार
अर्जुन-कार्तिक ने कहा कि बॉलीवुड में ट्रांसजेंडर का किरदार हमेशा मर्द निभाते आ रहे हैं। यह पहली बार होगा कोई महिला ऐसा किरदार निभा रही है। श्रीगौरी सावंत के महिलावादी शख्सियत। वो एक मां भी है। ऐसे में कोई मेल एक्टर यह किरदार नहीं निभा सकता था। सुष्मिता इसमें फिट बैठती हैं। वह भी मां हैं।
मराठी में लिखी गई थी कहानी
अर्जुन-कार्तिक ने कहा कि पहले यह एक मराठी फिल्म बनने वाली थी। इसी स्क्रिप्ट भी मराठी में लिखी गई थी। लेकिन राइटर क्षीतिज पटवर्धन से सलाह मशविरा करने के बाद इसे हिंदी में सीरीज बनाने का फैसला किया गया।
गौरी सावंत को हुई प्रसन्नता
गौरी सावंत को बताया गया कि सीरीज में सुष्मिता सेन उनका किरदार निभाएंगी, तो वह बहुत खुश हुईं। उन्होंने बताया कि एलजीबीटी कम्युनिटी को कोई ठेस न पहुंचे इसलिए बहुत सावधानी से काम किया गया है। इसमें 2200 ट्रांसजेंडर ने एक्टिंग की है, जिसके उन्हें काम के साथ-साथ सीरीज में संतुलन बनाया जा सके।
तीन लेवल में हुई कास्टिंग
अर्जुन-कार्तिक ने बताया कि कास्टिंग को 3 लेवल बांटा गया। 8-10 ट्रांसजेंडर के डायलॉग्स हैं। बता दें यह सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। इसे आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।
What's Your Reaction?